फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा में रियल मेड्रिड की पहली हार, मेसी की बार्सिलोना जीती, रोनाल्डो ने दागा 701वां गोल

Mon, 21 Oct 2019 07:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल मेड्रिड - फोटो : twitter
विज्ञापन

रियल मैड्रिड का ला लीगा में पिछले आठ मैचों से चला आ रहा अजेय रथ पदार्पण कर रहे रियल मलोर्का ने रोक दिया। जिनेदिन जिदान की टीम को मलोर्का के हाथों 0-1 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। यह रियल की इस सत्र में ला लीगा में पहली हार है। पिछले आठ मैचों में से उसने पांच जीते और तीन ड्रॉ रहे थे। इस हार के साथ रियल ने अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर गंवा दिया। अब वह 18 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया। मलोर्का के लिए एकमात्र गोल लागो जूनियर ने खेल के सातवें मिनट में दागा। इसके बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। 

विज्ञापन

मेसी की बार्सिलोना शीर्ष पर

लियोनल मेसी - फोटो : pti
कप्तान लियोनल मेसी, लुईस सुआरेज और एंटोनी ग्रिजमैन के एक-एक गोल से बार्सिलोना ने ईबर को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से धो डाला। लगातार पांचवीं जीत के साथ मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना ने तालिका में शीर्ष पर कब्जा कर लिया। उसके 19 अंक हो गए हैं जोकि रियल से एक अधिक है। ग्रिजमैन (13वें मिनट), मेसी (58वें मिनट) और सुआरेज (66वें मिनट) ने यह गोल किए। 
विज्ञापन

700 नंबर की जर्सी में रोनाल्डो ने दागा 701वां गोल

रोनाल्डो - फोटो : social media
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (19वें मिनट) और मिरालेम जानिच (54वें मिनट) के गोल से जुवेंटस ने बोलोगना को 2-1 से हराकर सीरी ए की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। पिछले सप्ताह पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने करिअर का 700वां गोल किया था।

इस मुकाबले के लिए उन्हें विशेष जर्सी दी गई थी जिसके पीछे 700 लिखा था। चौंतीस वर्षीय रोनाल्डो ने 701वां गोल करने में ज्यादा समय नहीं लिया और मैच के 19वें मिनट में जुवेंटस को 1-0 की बढ़त दिला दी। ब्राजील के डिफेंडर दानिलो (26वें मिनट) ने इसके सात मिनट बाद ही गोल कर मुकाबले में बोलोगना की वापसी कराई। मध्यांतर के आठ मिनट बाद हालांकि जानिच के गोल से जुवेंटस ने बढ़त कायम कर ली जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें