छह बार दुनिया के श्रेष्ठ फुटबॉलर रह चुके मेसी ने छठी बार गोल्डन शू अवॉर्ड जीता है लेकिन अभी तक पुस्कास अवॉर्ड उन्हें नहीं मिला है। पुस्कास अवॉर्ड साल का सबसे दर्शनीय गोल करने वाले को दिया जाता है। 2015 में वह इस रेस में दूसरे नंबर पर रहे थे। रोनाल्डो इसे हासिल कर चुके हैं। इस साल यह हंगरी के डेनियल जसोरी को दिया गया है। पिछले साल मिस्र के मोहम्मद सलाह ने जीता था। इस बारे में उनका कहना है कि व्यक्तिगत पुरस्कार उनका लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा, बेलन डि ओर, गोल्डन बूट या साल का श्रेष्ठ गोल मेरा लक्ष्य नहीं है, हां अगर यह मिलते हैं तो अच्छी बात नहीं है लेकिन इसके बिना भी सब कुछ ठीक है।
06 : बार सर्वाधिक विश्व के श्रेष्ठ फुटबॉलर आंके जा चुके हैं लियोनेल
36 : गोल किए हैं इस साल 34 ला लीगा मैचों में मेसी ने