फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लिगा: मेसी के दो गोल से बार्सिलोना की जीत, 22वीं जीत के साथ एटलेटिको फिर से शीर्ष पर

Fri, 23 Apr 2021 11:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
विज्ञापन
लियोनेल मेसी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

एटलेटिको मैड्रिड ने हुएस्का को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया जबकि लियोनल मेसी के दो गोलों की मदद से बार्सिलोना ने गेटाफे को 5-2 से हराकर खुद को खिताब की दौड़ में बनाए रखा।

विज्ञापन


एटलेटिको की जीत में एंजेल कोरिया और यानिक कारेस्को ने गोल किए। इससे एटलेटिको के 32 मैचों में 22वीं जीत के साथ 73 अंक हो गए हैं और वह रियल मैड्रिड से तीन अंक आगे हो गया है। मेसी के आठवें और 33वें मिनट में किए गए गोल से बार्सिलोना फिर से तीसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा। उसके अब 31 मैचों में 68 अंक हैं।

मेसी ने बार्सिलोना की तरफ से शुरुआती गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से आत्मघाती गोल किए गए। बार्सिलोना के डिफेंडर क्लेमेंट लैंगलेट ने 12वें मिनट में अपने ही गोल में गेंद पहुंचा दी थी जबकि 28वें मिनट में गेटाफे के सोफियान चाकला ने आत्मघाती गोल किया। मेसी ने जल्द ही स्कोर 3-1 कर दिया लेकिन एनेस उनाल ने 69वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर स्कोर 3-2 कर दिया। बार्सिलोना की तरफ से रोनाल्ड आरूजो ने 87वें मिनट और एंटोनी ग्रीजमैन ने इंजरी टाइम में गोल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें