कार्लोस सोलेर की 28 मिनट में दागी गई हैट्रिक के दम पर वेलेंसिया ने स्पेनिश लीग (ला लिगा) में मौजूदा चैंपियन रियल मैड्रिड को 4-1 से पराजित किया। इस हार के साथ जिनेदिन जिदान की टीम तालिका में शीर्ष से 16 अंकों के साथ चौथे नंबर पर खिसक गई है। सोलेर (35वें, 54वें, 63वें मिनट) ने तीनों गोल पेनाल्टी पर दागे। एक गोल आत्मघाती रहा जो राफेल वार्ने (43वें मिनट) ने किया। रियल के लिए एकमात्र गोल करीम बेंजेमा खेल के 23वें मिनट में ही दागकर टीम को बढ़त दिला दी थी। लेकिन इसके बाद वेलेंसिया के सामने रियल के खिलाड़ी कुछ नहीं कर पाए।
दो साल में बड़ी हार :
रियल मैड्रिड की यह पिछले दो साल में ला लिगा में सबसे बड़ी हार है। इससे पहले उसे अक्तूबर 2018 में बार्सिलोना के हाथों 5-1 से शिकस्त मिली थी।
20 अंकों के साथ शीर्ष पर सोसिदाद :
रियल सोसिदाद ने ग्रेनाडा को 2-0 से मात देकर शीर्ष पर कब्जा कर लिया है। सत्र की छठी जीत के साथ उसके 20 अंक हो गए हैं। विलारियल 18 दूसरे नंबर पर है। विलारियल ने गेटाफे को 3-1 से हराया।