फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: स्थानापन्न मेसी के डबल से जीता बार्सिलोना, रियल बेटिस को 5-2 से हराया

Mon, 09 Nov 2020 07:04 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

एक साल से अधिक समय के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे लियोनल 
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी के दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने ला लीगा फुटबॉल में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे रियल बेटिस को 5-2 से हरा दिया। एक साल से अधिक समय के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर यह मेसी का पहला लीग मैच था। 

विज्ञापन


मेसी ने 61वें मिनट में पेनाल्टी भुनाई जबकि 82वें मिनट में दूसरा गोल किया। बार्सिलोना की ओर से अन्य गोल ओउस्माने डेम्बेल (22वां मिनट), एंटोनी ग्रीजमैन (49) और पैड्री (90वां मिनट) ने किए। रियल बेटिस की ओर से एंटोनिया स्नाब्रिया (45+2) और लोरेन मोरोन (73वां मिनट) स्कोरर रहे। एईसा मैंडी को 60वें मिनट में वीडियो रिव्यू के जरिए रेडकार्ड दिखाया गया था जब उन्होंने सीधे गोल में जा रही गेंद को हाथ से रोक लिया था। 

चार मैचों के बाद जीत:  
बार्सिलोना ने चार मैचों के बाद जीत दर्ज की। मैच के दौरान बार्सिलोना के युवा खिलाड़ी अंसू फाती के बाएं घुटने में चोट लग गई। बार्सिलोना ने पहले हाफ में मेसी को आराम दिया था। दूसरे हाफ में उनका उतरना जरूरी हो गया क्योंकि ग्रीजमैन कई मौके भुनाने में असफल रहे थे। 
विज्ञापन


फाती के घुटने में चोट : 
जब 18 साल के फाती मध्यांतर के समय बाहर आ गए। उन्होंने घुटने में दर्द की शिकायत की तो कोएमैन ने मेसी को उतारा। क्लब ने बाद में कहा कि फाती की चोट पर निगरानी रखी जाएगी। पिछले सीजन में सीनियर टीम में शामिल होने वाले फाती ने कई शानदार गोल किए हैं। वह सितंबर में स्पेन के सबसे युवा स्कोरर भी बने।  बार्सिलोना आठवें स्थान पर है जबकि एक मैच शेष है। इस बीच जाओ फेलिक्स के दो गोल की मदद से एटलेटिको मैड्रिड ने केडीज के खिलाफ 4-0 की एकतरफा जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाई।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें