फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियर लीग में 32 साल में पहली बार शीर्ष पर पहुंची साउथम्पटन की टीम

Sun, 08 Nov 2020 08:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

साउथम्पटन की टीम के लिए इंग्लिश प्रीमियर लीग का यह साल शानदार गुजरा है। शुक्रवार को टीम ने न्यूकासल को 2-0 से हरा दिया, जिसके बाद वो 1988 के बाद पहली बार इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग की अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची।

विज्ञापन


साउथम्पटन के चोटिल शीर्ष स्कोरर डेनी इंग्स की गैरमौजूदगी में स्ट्राइकर चे एडम्स और मिडफील्डर स्टुअर्ट आर्मस्ट्रांग ने गोल दागे। इससे पहले सत्र की शुरुआत लगातार दो हार से करने के बाद साउथम्पटन ने अपने पिछले छह में से पांच मैच जीते हैं जबकि चेल्सी के खिलाफ ड्रॉ खेला। 

बेहतर गोल अंतर के कारण लीवरपूल से आगे चल रही साउथम्पटन की टीम 32 साल पहले इंग्लैंड की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची जब 1988-89 अभियान की शुरुआत उसने लगातार तीन जीत के साथ की थी। 
विज्ञापन


एक अन्य मैच में बर्नले और ब्राइटन का मुकाबला गोल रहित बराबरी पर छूटा। बर्नले की टीम मौजूद सत्र में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। टीम के सात मैचों में दो अंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें