फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

La Liga: बार्सिलोना ने जीत के साथ बढ़त मजबूत की, एथलेटिक बिलबाओ को विवादास्पद मुकाबले में 1-0 से हराया

Mon, 13 Mar 2023 07:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रियल मैड्रिड ने शनिवार को ही एस्पेनयोल को 3-1 से हराकर बार्सिलोना की बढ़त को छह अंक की कर दिया था, जो अब फिर नौ अंक की हो गई है। अगले सप्ताह बार्सिलोना और रियल को ला लिगा के इस सत्र का अंतिम क्लासिको (दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत) खेलना है।
विज्ञापन
बार्सिलोना के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार्सिलोना ने एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से पराजित कर ला लिगा में शीर्ष स्थान पर अपनी बढ़त को नौ अंकों की कर लिया है। हालांकि 87वें मिनट में बिलबाओ के फारवर्ड इनाकी विलियम्स के गोल को वीडियो समीक्षक प्रणाली (वार) ने खारिज कर दिया, जिसका काफी विरोध हुआ।
विज्ञापन


राफिन्हा का गोल भी वार ने दिया
इससे पहले राफिन्हा ने पहले हॉफ के स्टापेज समय में बार्सिलोना के लिए गोल किया, जिसे ऑफसाइड करार दिया गया, लेकिन वार की समीक्षा में बार्सिलोना के पक्ष में यह गोल दिया गया। बार्सिलोना भाग्यशाली रही जो यह मुकाबला जीत पाई। वरना रेफरी ने विलियम्स के गोल को मान लिया था, लेकिन वार ने वीडियो में देखा कि गेंद विलियम्स के हाथ से लगी है। इसके बाद इसे खारिज किया गया। हालांकि बिलबाओ के कोच वालवर्डे ने कहा कि हम निराश हैं, रेफरी, चौथे ऑफिशियल समेत पूरे मैदान में किसी ने कुछ नहीं देखा। इस गोल पर तीन मिनट की वीडियो समीक्षा चली। विलियम्स ने ट्वीटर पर इस फैसले की हंसी उड़ाई।

अगले सप्ताह बार्सिलोना-रियल की होगी भिड़ंत
बार्सिलोना के कोच जावी ने कहा कि मुझे लगा कि वार ऑफसाइड देख रही है, लेकिन जब मैंने वीडियो बोर्ड पर देखा तो मुझे लगा कि यह हैंडबाल है। रियल मैड्रिड ने शनिवार को ही एस्पेनयोल को 3-1 से हराकर बार्सिलोना की बढ़त को छह अंक की कर दिया था, जो अब फिर नौ अंक की हो गई है। अगले सप्ताह बार्सिलोना और रियल को ला लिगा के इस सत्र का अंतिम क्लासिको (दोनों टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत) खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें