रियल मैड्रिड के 19 साल 233 दिन के विनिसियस (71वें मिनट) जूनियर एल-क्लासिको में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने मेसी का 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। मेसी ने मार्च 2007 में जब गोल किया था तब उनकी उम्र 19 साल 259 दिन थी। इस मैच में मेसी ने हैट्रिक की थी। रियल के लिए दूसरा गोल मारियानो (90+2) ने किया।
रियल मैड्रिड और बार्सिलोना के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को एल क्लासिको के नाम से जाना जाता है। दोनों ने अब तक कुल 277 मुकाबले खेले हैं जिसमें से बार्सिलोना ने 115 और रियल ने 100 जीते हैं जबकि 62 ड्रॉ रहे हैं। मेसी 26 गोल के साथ एल क्लासिको के इतिहास के शीर्ष स्कोरर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अल्फ्रेडो डि स्टेफानो 18-18 दूसरे नंबर पर हैं।