पहले हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में वाटफोर्ड ने 18 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर लिवरपूल को बड़ी हार दी। वाटफोर्ड के लिए यह गोल इस्माइला साल (54वें, 60वें मिनट) और कप्तान ट्रॉय डेनी (72वें मिनट)में किए। हार के बावजूद लिवरपूल 79 अंकों के साथ शीर्ष पर कायम है। मैनचेस्टर सिटी 57 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
कलियान म्बापे के दो गोल के दम पर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लीग वन में डिजोन को 4-0 से हराकर तालिका में 13 अंकों के साथ अपनी बढ़त ओर मजबूत कर ली है। पीएसजी के 27 मैचों में 22 जीत से 68 अंक है। मार्सिले 55 अंक लेकर दूसरे नंबर पर है। पीएसजी के लिए म्बापे (74वें, 90+1वें मिनट), पाब्लो सरबिया (तीसरे मिनट) और मौरो इकार्डी (76वें मिनट) ने गोल किए। म्बापे इस सत्र में लीग में अब तक 18 गोल कर चुके हैं।