22वें गोल के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
इंग्लैंड ने पहले हाफ में 4-0 की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ के 48वें मिनट में एमबाप्पे ने डीन हेंडरसन को छकाते हुए फ्रांस का पहला गोल किया। इसके बाद 66वें मिनट में बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर उन्होंने अपना दूसरा और विश्व कप करियर का 22वां गोल दागा। इस गोल के साथ उन्होंने लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एम्बाप्पे के दूसरे गोल से फ्रांस ने स्कोर 4-3 कर दिया था और वापसी की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने 6-4 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।
गोल्डन बूट जीतने की दहलीज पर
एमबाप्पे इस विश्व कप में अब तक 10 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी हैं, जिन्होंने अब तक आठ गोल किए हैं। तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम और नॉर्वे के एर्लिंग हालंद सात-सात गोल के साथ मौजूद हैं।
गोल्डन बूट स्टैंडिंग्स
| खिलाड़ी |
देश |
गोल |
असिस्ट |
| किलियन एमबाप्पे |
फ्रांस |
10 |
4 |
| लियोनल मेसी |
अर्जेंटीना |
8 |
4 |
| जूड बेलिंगहम |
इंग्लैंड |
7 |
1 |
| एर्लिंग हालंद |
नॉर्वे |
7 |
0 |
| उस्मान डेम्बेले |
फ्रांस |
6 |
2 |
| हैरी केन |
इंग्लैंड |
6 |
1 |
मेसी और क्लोजे दोनों पीछे छूटे
विश्व कप 2026 से पहले जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे 16 गोल के साथ विश्व कप इतिहास के सबसे सफल गोल स्कोरर थे। लेकिन इस विश्व कप में पहले लियोनेल मेसी ने क्लोजे का रिकॉर्ड तोड़ा और 21 गोल तक पहुंचे। इसके बाद एम्बाप्पे ने मेसी को भी पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
विश्व कप इतिहास के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी |
देश |
गोल |
मैच |
| किलियन एमबाप्पे |
फ्रांस |
22 |
22 |
| लियोनेल मेसी |
अर्जेंटीना |
21 |
33 |
| मिरोस्लाव क्लोजे |
जर्मनी |
16 |
24 |
| रोनाल्डो |
ब्राजील |
15 |
19 |
| हैरी केन |
इंग्लैंड |
14 |
18 |