फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England vs France: फीफा विश्वकप इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला? इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर जीता कांस्य

Sun, 19 Jul 2026 05:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी

सार

फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। पहले हाफ में 4-0 से आगे रहने के बावजूद इंग्लैंड को फ्रांस की जोरदार वापसी का सामना करना पड़ा। बुकायो साका ने हैट्रिक लगाई, जबकि किलियन एमबाप्पे ने दो गोल कर विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम फ्रांस तीसरे स्थान का मैच - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाएगा। कुल 10 गोल वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह 1982 के बाद विश्व कप के किसी मैच में सबसे अधिक 10 गोल होने का रिकॉर्ड भी बन गया।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। तीसरे ही मिनट में कप्तानी कर रहे डेक्लान राइस ने लंबी दूरी से शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। 18वें मिनट में राइस के कॉर्नर पर एजरी कोन्सा ने हेडर के जरिए स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद बुकायो साका ने 37वें और 43वें मिनट में दो गोल दागे और इंग्लैंड ने हाफटाइम तक 4-0 की चौंकाने वाली बढ़त बना ली।

फ्रांस 4-6 इंग्लैंड: गोल स्कोरर्स
फ्रांस मिनट मिनट इंग्लैंड
किलियन एम्बाप्पे 48' 3' डेक्लान राइस
ब्रैडली बारकोला 54' 18' एजरी कोन्सा
किलियन एम्बाप्पे 66' 37' बुकायो साका
उस्मान डेम्बेले 90+6' 45+1' बुकायो साका
87' (पेनल्टी) बुकायो साका
90+8' जूड बेलिंगहम
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम फ्रांस - फोटो : ANI
दूसरे हाफ में फ्रांस की दमदार वापसी
हाफटाइम के बाद फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेशॉ ने एक साथ चार बदलाव किए। उस्मान डेम्बेले और ब्रैडली बारकोला के आने से फ्रांस के हमले में नई जान आ गई। 48वें मिनट में किलियन एमबाप्पे ने गोल कर फ्रांस की वापसी की शुरुआत की। इसके 10 मिनट बाद बारकोला ने गोल दागकर अंतर 4-2 कर दिया। 67वें मिनट में एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल किया और स्कोर 4-3 हो गया। इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप में अपने करियर का 22वां गोल दागकर लियोनल मेसी के 21 गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। साथ ही वह इस टूर्नामेंट में 10 गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में भी शीर्ष पर पहुंच गए।

बेलिंगहम और हैरी केन - फोटो : FIFA.COM
साका की हैट्रिक और बेलिंगहम ने लगाई जीत पर मुहर
फ्रांस की वापसी के बीच इंग्लैंड को 87वें मिनट में पेनल्टी मिली। बुकायो साका ने बिना गलती किए गोल दागा और अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए इंग्लैंड को 5-3 की बढ़त दिलाई। हालांकि, स्टॉपेज टाइम में उस्मान डेम्बेले ने गोल कर स्कोर 5-4 कर दिया और मुकाबले में फिर रोमांच भर दिया। लेकिन इंजुरी टाइम के आठवें मिनट (90+8वें) में बतौर विकल्प मैदान पर उतरे जूड बेलिंगहम ने गोल कर इंग्लैंड की 6-4 की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने 1966 में विश्व कप जीतने के बाद टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

टुकेल ने डेशॉ को गले लगाया
मैच के बाद इंग्लैंड के कोच टुकेल ने फ्रांस के कोच डेशॉ को गले लगाया। यह फ्रांस के कोच के तौर पर डेशॉ का आखिरी मैच था। 

इंग्लैंड और फ्रांस के खिलाड़ियों ने साझा किए पल

एमबाप्पे और डेशॉ - फोटो : FIFA.COM
एमबाप्पे ने डेशॉ को भावुक संदेश दिया
यह मुकाबला फ्रांस के मुख्य कोच डिडिएर डेसचैम्प्स का टीम के साथ आखिरी मैच भी था। मैच से पहले किलियन एमबाप्पे ने अपने कोच के लिए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, 'आपने हमें इतना कुछ दिया है। हमें आपको इससे बेहतर विदाई देनी चाहिए थी, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। पिछले 14 वर्षों में आपने फ्रांस के लिए जो किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। टीम के पुनर्निर्माण में आपकी भूमिका बेहद बड़ी रही है। लोगों ने हमेशा आपकी महानता की कद्र नहीं की, लेकिन समय और इतिहास जरूर करेगा।'
विज्ञापन

डेम्बेले और बेलिंगहम - फोटो : ANI
विश्व कप इतिहास के यादगार मुकाबलों में शामिल
मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दर्शकों को शुरू से अंत तक रोमांच देखने को मिला। पहले हाफ में इंग्लैंड का एकतरफा दबदबा रहा, जबकि दूसरे हाफ में फ्रांस ने शानदार वापसी की। कुल 10 गोल, रिकॉर्ड टूटने, हैट्रिक और आखिरी मिनटों के ड्रामे ने इस मुकाबले को विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में शामिल कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें