फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजरी टाइम में प्रांजल के बेहतरीन गोल से मुम्बई सिटी-केरला ब्लास्टर्स के बीच मैच हुआ 1-1 से ड्रॉ

Fri, 05 Oct 2018 09:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
KERvMUM - फोटो : isl
विज्ञापन

केरला ब्लास्टर्स और मुम्बई सिटी के बीच शुक्रवार को खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवे सीजन में शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स की तरफ से हलिचरण नरजरी ने 24वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद मुंबई की टीम बराबरी करने के लिए लगातार संघर्ष करती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। इसी के साथ पहले हाफ का खेल समाप्त हुआ।

विज्ञापन


खेल के दूसरे हाफ में भी केरला की टीम हावी रही। वहीं, मुम्बई सिटी की टीम दबाव के कारण दूसरे हाफ में संघर्ष करती दिखी। हालांकि, उन्हें मौके कई बार मिले, पर उसे भुना नहीं सकी। मगर इंजरी टाइम 93वें मिनट में 19 वर्षीय प्रांजल भूमिज ने बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दी। इसी के साथ दोनों टीमों के बीच का मुकाबला 1-1 से ड्रा हुआ।

बता दें कि इससे पहले केरला ब्लास्टर्स ने एटीके के खिलाफ 2-0 से जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था। पहला मुकाबला जीतने बाद केरला की टीम उत्साह से भरी हुई है। वहीं, मुंबई को अपने पहले ही मैच में जमशेदपुर एफसी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

KERvMUM - फोटो : isl
लाइव अपडेट्सः

केरला ब्लास्टर्स 1: मुम्बई सिटी 1

 


फुलटाइम

90+3 मिनटः ...और ये बेहतरीन गोल!
मुंबई की तरफ से 19 साल के प्रांजल भूमिज ने शानदार गोलकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया।
 


90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म, 5 मिनट इंजरी टीइम जोड़ा गया है।

80 मिनटः
अब खेल में 20 मिनट का समय बचा है, मुंबई की टीम अभी गोल करने की फिराक में है और काफी दबाव महसूस कर रही है।

60 मिनटः लगभग फुलटाइम में 30 मिनट का खेल बचा है। मगर मुंबई लगातार गोल की तालश में है और पूरा संघर्ष करते दिखाई दे रही है।

47 मिनटः दूसरे हाफ के शुरुआत में केरला को यह दूसरा कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं।

-दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है।

हाफ टाइमः केरला ब्लास्टर्स 1: मुम्बई सिटी 0

 


45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 1 मिनट का समय और जोड़ा गया है।

38 मिनटः
इस समय मुंबई दबाव में आ गई है। वह लगातार मौके की तलाश में है। पहले हाफ का खेल खत्म होने में कुछ ही वक्त बचा है। देखना यह होगा कि मुंबई, केरला की बराबरी कर पाती है या नहीं।

33 मिनटः केरला के पास यहां गोल करने का बेहतरीन मौका था, लेकिन मुंबई को गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने अच्छा बचाव किया।

29मिनटः केरल को कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं।

27 मिनटः फाउल! केरल के खिलाड़ी मातेज पॉपलेटनिक ने मुंबई के खिलाड़ी अरनोल्ड को फाउल कराया।

केरला ब्लास्टर्स 1: मुम्बई सिटी 0

24 मिनटः ...और ये गोल! हलिचरण नरजरी के गोल से केरला
ब्लास्टर्स ने मुंबई पर बनाई 1-0 की बढ़त।
 



-मुंबई सिटी ने कोच्चि में कभी नहीं मैच जीता है। आज के मुकाबले में क्या कुछ उलट हो सकता है। मुंबई को जीत नसीब होगी। खैर यह तो मैच खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।

-3 मिनटः शानदार बचाव...यहां केरला के पास अच्छा गोल करने का बेहतर मौका था, लेकिन मुंबई के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने अच्छा बचाव किया।

-2 मिनटः मुंबई की टीम केरला पर आक्रमण करती नजर आ रही है।

-मैच शुरू हो गया है।

- मुकाबले में केरला की टीम पीले और मुंबई की टीम नीले पोशाक में हैं।


-कुछ ही देर में मैच शुरू होगा।

- दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुच गए हैं।

- नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम में आरकीा स्वागत है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें