नार्थईस्ट युनाइटेड ने दो बार की चैंपियन एटीके को 1-0 से हराया
फुलटाइमः नार्थईस्ट युनाइटेड 1:एटीके 0
-दूसरे हाफ का खेल खत्म हो गया है। खेल में 4 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया है।
नार्थईस्ट युनाइटेड 1:एटीके 0
89 मिनटः ...और ये गोल! बॉर्गेस ने शानदार हेडर लगाकर किया गोल और अपनी टीम को आखिरी समय में दिलाई 1-0 की बढ़त। उन्होंने सीजन-5 का पहला गोल किया है।
80 मिनटः फुलटाइम में मात्र 10 मिनट का समय बचा है। अभी तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही है। देखना होगा कि अगले 10 मिनट में क्या होता है।
71 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड के पास शानदार मौका था, लेकिन मौके को भुनाने में नाकाम रहे।
68 मिनटः काफी नजदीकी मामला था। एटीके पास केमौका था, लेकिन नाकाम रहे।
68 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड ने अपनी टीम में बदलाव किया है। रोबर्ट की जगह लाकरा को मैदान पर भेजा गया है। उनका यह डेब्यू मैच है।
54 मिनटः एटीके लगातार नार्थईस्ट युनाइटेड पर आक्रमण कर रही है। लैनजरोते अच्छा प्रदर्शन कर रहे। वह लगातार गोल करने की कोशिश कर रहे हैं।
52 मिनटः लैनजरोते ने अच्छा शॉट खेला, लेकिन नार्थईस्ट युनाइटेड गोलकीपर ने शानदार बचाव किया।
51 मिनटः एटीके को कॉर्नर मिला, लेकिन कोई सफलता नहीं।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
हाफटाइमः एटीके 0: नार्थईस्ट युनाइटेड 0
-पहले हाफ का खेल खत्म, लेकिन खेल में 2 मिनट और जोड़ा गया।
45 मिनटः शानदार बचाव...लैनजरोते ने यहां अच्छा मौका बनाया लेकिन नार्थईस्ट युनाइटेड के गोलकीपर ने अच्छा बचाव किया।
44 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ी गारगिक को येलो कार्ड दिखाया गया। उन्होंने एटीके के खिलाड़ी लैनजरोते को फाउल कराया था।
38 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड ऑगबेचे से मिस हुआ। वह गेंद के साथ सही से तालमेल नहीं बिठा पाए।
37 मिनटः एटीके पास मौका था, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
32 मिनटः एटीके के खिलाड़ी सेना रालते को रेड कार्ड दिखाया गया। नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ी कदम को फाउल कराने के लिए उन्हें यह कार्ड दिखाया गया। आइएसएल के पांचवें सीजन में पहली बार किसी खिलाड़ी को अभी तक रेड कार्ड दिखाया गया।
30 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में मात्र 10 मिनट का समय बचा है। दोनों ही को एक-दूसरे पर बढ़त बनाने के लिए एक गोल की तलाश हैं। अब देखना यह होगा कि बाकी बचे समय में कौन सी टीम पहले गोल करती है?
27 मिनटः एटीके लगातार इस मुकाबले में नार्थईस्ट युनाइटेड टीम पर हावी दिख रही है।
18 मिनटः फाउल! सेना और रदीम दोनों आपस में भिड़ गए। इससे पहले सेना फेडरिको के साथ टकरा गए थे।
17 मिनटः एटीके ने यहां फिर मौका गंवाया। बलवंत को पेनल्टी एरिया के पास गेंद मिली, लेकिन सफल होने में नाकाम रहे।
14 मिनटः फाउल करार दिया गया। सेना और फेडरिको दोनों आपस में टकरा गए।
5 मिनटः यहां एटीके के पास शानदार मौका था। बलवंत के पास गेंद थी, वह मौका बनाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन नार्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ी ने इसे नाकाम कर दिया।
3 मिनटः नार्थईस्ट युनाइटेड के खइलाड़ी राउलिन बॉर्जेस के द्वारा शानदार मूव किया गया।
-दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हो गया है।
-कोलकाता यानी एटीके की टीम ब्लैक और नार्थईस्ट युनाइटेड की टीम लाल पोशाक में हैं।
-कोलकाता का यह स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। मैच कुछ ही देर में शुरू होगा।
- दोनों ही टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर पहुंच चुके हैं।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत हैं।