फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की टीम को हरा नहीं सकी गांगुली की टीम

Mon, 27 Oct 2014 03:21 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान पुणे सिटी ने अपने घरेलू मैदान पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल में एफसी गोवा को 2-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


पुणे के लिए काटसुरेनिस ने 42वें जबकि ट्रेजुएट ने 81वें मिनट में गोल दागा। टूर्नामेंट में पुणे की यह 3 मैचों में पहली जीत है जबकि पिछले दो मैचों में उसे एक में हार मिली जबकि एक ड्रॉ खेला।

दूसरी ओर, टूर्नामेंट में गोवा का खराब प्रदर्शन खत्म ही नहीं हो रहा है। पिछले चार मैचों में गोवा की यह तीसरी हार है जबकि एक मैच उसने ड्रॉ खेला। इस मुकाबले में भी गोवा शुरुआत से ही पुणे के शानदार खेल के आगे कमजोर नजर आई।
विज्ञापन


पुणे को पहली सफलता हॉफ टाइम से कुछ देर पहले मिली जब 42वें मिनट में काटसुरेनिस ने डेनिएला के पास पर शानदार गोल ठोका। वहीं मैच के आखिरी मिनटों में स्पेनिश खिलाड़ी ट्रेजुएट ने गोल करके पुणे की जीत पक्की कर दी।

केरला ने कोलकाता को ड्रॉ पर रोका
लगातार 2 मैच गंवाने वाली केरला ब्लास्टर्स ने आईएसएल में रविवार को हुए एक अन्य मुकाबले में टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम कोलकाता एटलेटिको को उसी के घर में ड्रॉ खेलने के लिए मजबूर कर दिया।

इस मुकाबले से पहले कोलकाता का पलड़ा काफी भारी माना जा रहा था क्योंकि यह टीम पिछले चार में से तीन मैच अपने नाम कर चुकी थी। वहीं केरला को लगातार 2 मैचों में शिकस्त मिली थी और हार की हैट्रिक टालने के लिए उसके सामने कोलकाता जैसी मजबूत टीम थी। ऐसे में केरला के लिए चुनौती काफी बड़ी थी।
विज्ञापन


दिलचस्प था क्योंकि एक तरफ पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की कोलकाता टीम थी तो दूसरी ओर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की केरला ब्लास्टर्स। सचिन और सौरव की दोस्ती काफी पुरानी और काफी गहरी रही है लेकिन मैदान पर दोनों की टीमों ने एक-दूसरे को पछाड़ने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आखिर में मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।

कोलकाता के लिए 22वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी बलजीत सैनी ने जबकि केरला के लिए कनाडाई खिलाड़ी इयान हुमे ने 40वें मिनट में गोल दागा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें