मिलान, सात अप्रैल (एएफपी) युवा फुटबालर मोइजे कीन के विजयी गोल से युवेंटस लगातार आठवां सीरी ए खिताब जीतने से बस एक कदम दूर है जिसने वापसी करते हुए एसी मिलान पर 2-1 की जीत हासिल की।
युवेंटस 21 अंक की बढ़त से शीर्ष पर बना हुआ है, टीम अपने चोटिल स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना ही खेल रही थी जो जांघ की चोट से उबर रहे हैं। उसके लिये कीन स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर उतरे और उन्होंने 84वें मिनट में विजयी गोल दागा जो टूर्नामेंट के पांच मैचों में उनका पांचवां गोल है।
एसी मिलान ने ब्रेक से पांच मिनट पहले क्रिस्तोफ पियाटेक के गोल से बढ़त बना ली थी जो उनका सत्र का 21वां गोल भी था। लेकिन पोला डाईबाला ने 60वें मिनट में गोल कर युवेंटस को बराबरी दिला दी। इसके बाद कीन का गोल निर्णायक रहा।
इनपुट: भाषा