पियरे एमरिक ऑबमेयांग के गोल की बदौलत आर्सेलन ने प्रीमियर इंग्लिश लीग (ईपीएल) में वॉटफोर्ड को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से पराजित किया। इस जीत के साथ आर्सेनल की टीम 66 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आर्सेनल के लिए पियरे ने खेल के दसवें मिनट में ही गोल कर बढ़त दिला दी थी जोकि निर्णायक साबित हुई। वॉटफोर्ड की यह पिछले छह घरेलू मैचों में पहली जीत है।