बेंजेमा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की जानकारी देते हुए लिखा "मैं आज जहां हूं, वहां पहुंचने के लिए मैंने प्रयास और गलतियां कीं और मुझे इस पर गर्व है! मैंने अपनी कहानी लिखी है और अब हमारी कहानी खत्म हो रही है।"
फाइनल से पहले बेंजेमा ने साफ किया था कि उन्हें खिताबी मुकाबले में शामिल होने में कोई रुचि नहीं है। इसी वजह से उन्होंने हर प्रस्ताव को ठुकरा दिया। उन्होंने अपने साथियों के लिए एक शुभकामना संदेश दिया था। उन्होंने लिखा था "यह सबके साथ आने का समय है। वामोनोस। कम ऑन लेस ब्लूस (फ्रांस)।"
पिछले साल यूरो 2020 के दौरान वह फ्रांस की टीम में लौटे और टूर्नामेंट में चार गोल दागकर तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। यूईएफए नेशंस लीग के फाइनल में प्रभावित करने के बाद, बेंजेमा ने राष्ट्रीय टीम के साथ पहली ट्रॉफी जीती। बेंजेमा ने चैंपियंस लीग और बैलेन डी ओर जीता था। ऐसे में फीफा विश्व कप 2022 में उनका फ्रांस के लिए खेलना तय था। यह भी उम्मीद की जा रही थी कि वह अपनी टीम के अहम खिलाड़ी होंगे, लेकिन वह विश्व कप से ठीक पहले चोटिल हो गए और इस टूर्नामेंट का कोई मैच नहीं खेल पाए।