फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ला लीगा: बेजेंमा ने अंतिम क्षणों में टाली रियल मैड्रिड की हार, वेलेंसिया को एक-एक की बराबरी पर रोका

Mon, 16 Dec 2019 09:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 11 पिछले सभी मुकाबलों से अजेय है रियल मैड्रिड की टीम  
  • 16 गोल इस सत्र के 21 मैचों में अब तक बेजेंमा दाग चुके हैं 
विज्ञापन
करीम बेजेंमा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीम बेजेंमा के इंजरी टाइम में किए गए गोल के दम पर रियल मैड्रिड ला लीगा में अपनी हार टालने में तो सफल रहा पर तालिका में शीर्ष पर जगह नहीं बना सका। जिनेदिन जिदान की टीम ने वेलेंसिया के खिलाफ मुकाबला एक-एक से ड्रॉ खेला। इससे टीम के प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना के समान 35 अंक रहे लेकिन गोल अंतर के आधार पर गत चैंपियन मेसी की टीम शीर्ष पर है। रियल दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और इसमें कोई टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी दोनों ने आक्रामक शुरुआत की। इसका फायदा वेलेंसिया को 78वें मिनट में मिला जबकि कार्लोस सोलेर ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। रियल ने बराबरी के लिए पूरी ताकत झोंक दी। इंजुरी टाइम में बेजेंमा (90+5वें मिनट) में गोल कर स्कोर एक-एक से बराबर कर दिया।   

विज्ञापन

रोनाल्डो के डबल से जुवेंटस फिर शीर्ष पर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की बदौलत जुवेंटस ने यूडिनेसे को 3-1 से हराकर सीरी ए की तालिका में फिर से शीर्ष पर कब्जा कर लिया। रोनाल्डो ने नौवें और 37वें जबकि लियानार्डो बोनुची ने 45वें मिनट में गोल किया। यूडिनेसे के लिए एकमात्र गोल इग्नासियो पुसेटो (90+4) ने किया। रोनाल्डो इस सत्र में जुवेंटस के लिए 19 मुकाबलोें में 11 गोल कर चुके हैं। इंटर मिलान ने फ्लोरेंटिना में 1-1 से ड्रॉ खेला। जुवेंटस और इंटर मिलान दोनों के 16 मैचों में 39 अंक है लेकिन गोल औसत के आधार पर जुवेंटस आगे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें