फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाती बने चैंपियंस लीग में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

Thu, 12 Dec 2019 07:03 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंशु फाती - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

बार्सिलोना के अंशु फाती चैंपियंस लीग के इतिहास में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। फाती ने 17 साल 40 दिन की उम्र में गोल कर घाना के पीटर ओफेरी क्वाए का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पीटर ने एक अक्तूबर 1997 को ओलंपियाकोस की ओर से खेलते हुए रोसेनबोर्ग के खिलाफ 17 साल 195 दिन की उम्र में गोल कर यह रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन


फाती (86वें मिनट) के इस गोल के दम पर बार्सिलोना ने इंटर मिलान को 2-1 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। फाती 85वें मिनट में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे और एक मिनट के भीतर ही गोल कर दिया। यह उनका चैंपियंस लीग में पहला जबकि बार्सिलोना के लिए कुल तीसरा गोल है। दो गोल उन्होंने ला लीगा में किए हैं। बार्सिलोना के लिए एक गोल कार्लेस पेरेज ने 23वें मिनट में किया। इंटर मिलान के लिए एकमात्र गोल रोमेलु लुकाकु ने 44वें मिनट में किया। पहले ही अंतिम-16 में जगह बना चुका बार्सिलोना ग्रुप एफ में शीर्ष पर हैं। उसने छह में से चार मैच जीते जबकि दो ड्रॉ रहे। 

20 मैचों से नहीं हारा है बार्सिलोना

बार्सिलोना लीग के ग्रुप चरण में पिछले 20 मैचों (16 जीत, 4 ड्रॉ) से अजेय है। वह ऐसा करने वाली दूसरी टीम है। रिकॉर्ड रियल मैड्रिड के नाम है जो 2012 से 2017 के बीच लगातार 30 मैचों में अजेय रही थी। 

60 साल बाद मिलान से घर के बाहर जीता बार्सिलोना

बार्सिलोना की मिलान के खिलाफ यह घर के बाहर किसी भी यूरोपियन मुकाबले में पिछले 60 साल में पहली जीत है। आखिरी बार उसने मिलान को सितंबर 1959 में इंटर सिटीज फेयर कप क्वार्टर फाइनल में 4-2 से मात दी थी।    
विज्ञापन

मिलिक की हैट्रिक से नेपोली अंतिम-16 में 

अर्काडियस मिलिक (3, 26वें, 38वें मिनट) के 35 मिनट में दागी गई हैट्रिक के दम पर नेपोली ने केआरसी गेंक को 4-0 से मात देकर अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया। नेपोली के लिए एक गोल डी मर्टेंस (74वें मिनट) ने किया। मोहम्मद सालाह (58वें मिनट) और नाबी कीता (57वें मिनट) के एक-एक गोल से लिवरपूल ने रेड बुल साल्जबर्ग को 2-0 से हराकर नॉकआउट में जगह बना ली। वहीं वेलेंसिया ने पिछली बार के सेमीफाइलिस्ट अजेक्स को 1-0 से मात देकर बाहर कर दिया। चेल्सी ने लिली को 2-1 से हराकर प्री क्वार्टर में जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें