भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम को एक और बड़ी सफलता मिली है। ओड़िशा का यह मशहूर स्टेडियम अब 26 मार्च को फीफा वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफ़ायर के ग्रुप-ई मैच की मेजबानी करेगा। यहां पर भारत और क़तर के बीच मुकाबले का आयोजन होगा। इस मैच की मेजबानी के लिए कोलकाता, कोच्ची, बंगलुरु और अहमदाबाद भी दौड़ में थे लेकिन भारतीय फुटबॉल संघ ने राष्ट्रीय कोच इगोर स्टिमैक से मिलकर कलिंगा को मेजबानी देने का फैसला किया।