फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: हैदराबाद एफसी ने 5-1 की जीत से किया सत्र का समापन

Fri, 21 Feb 2020 03:22 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • हैदराबाद ने सत्र में दूसरी जीत दर्ज की
  • नार्थईस्ट यूनाईटेड के लिए एंड्रयू कियोग ने गोल दागा
विज्ञापन
Hyderabad Fc - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद फुटबॉल क्लब ने गुरुवार को हीरो इंडियन सुपर लीग सत्र का समापन नार्थईस्ट यूनाईटेड एफसी पर 5-1 की जीत से किया। लिस्टन कोलासो (12वें और 41वें मिनट) और मार्सेलिन्हो (13वें और 88वें मिनट) ने दो-दो गोल किए। टीम के लिए मोहम्मद यासिर ने 55वें मिनट में एक गोल किया। इससे हैदराबाद ने सत्र में दूसरी जीत दर्ज की। नार्थईस्ट यूनाईटेड के लिए सांत्वना गोल एंड्रयू कियोग ने 35वें मिनट दागा। हैदराबाद ने 18 मैचों में 10 अंक से तालिका में निचले पायदान पर सत्र का समापन किया। नार्थईस्ट 13 अंक से नौंवे स्थान पर कायम है और उसे अभी एक और मैच खेलना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें