फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील की टीम से काका समेत कई दिग्गजों की छुट्टी

Thu, 08 May 2014 05:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकॉर्ड पांच बार के चैंपियन और मेजबान ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


लेकिन इस बार 23 सदस्यीय ब्राजील की टीम में कई बड़े खिलाड़ी दिखाई नहीं देंगे। कोच लुइस फीलिप स्कोलरी ने टीम में कई बड़े सितारों काका, फीलिप काउंटिन्हो, लुकास माउरा और रोनाल्डिन्हो को शामिल नहीं किया है।

हालांकि उन्होंने अपनी टीम में पिछले साल कंफेडरेशन कप जीतने वाली टीम के कई खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए वर्ल्ड कप के लिए दांव लगाया है।

एसी मिलान के पूर्व स्ट्राइकर एलेक्जेंडर पैटो और लिवरपुल लुकास लेविया भी 23 सदस्यीय संभावित टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे।

स्कोलरी की टीम में स्टार स्ट्राइकर नेमार को जगह मिली है और इसकी कप्तानी डिफेंडर तियागो सिल्वा को सौंपी गई है।

दूसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे ब्राजील का लक्ष्य रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा करना है। ब्राजील के लिए मात्र 4 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हेनरिक को फॉर्म में चल रहे मिरांडा और मार्किंहोस पर वरीयता देते हुए टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन


इस टीम में इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलने वाले 6 फुटबॉलरों को शामिल किया गया है। जबकि 17 अन्य खिलाड़ी पिछले साल स्पेन को हराकर कंफेडरेशन कप जीतने वाली ब्राजील टीम के सदस्य हैं।

चयनित खिलाड़ी 26 मई को रियो डी जेनेरियो में एकत्र होंगे। इसके बाद टीम पनामा और सर्बिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगी। फीफा वर्ल्ड कप 12 जून से शुरू हो रहा है।

ईरान ने भी घोषित की अपनी टीम
इससे पहले ईरान के कोच कार्लोस क्विरोज ने ब्राजील में 12 जून से 13 जुलाई तक होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप की तैयारी शिविर के लिए अपनी 28 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है।
विज्ञापन


चुने हुए खिलाड़ी तेहरान और आस्ट्रिया के लगने वाले शिविरों में हिस्सा लेंगे। ईरान को ग्रुप ‘एफ’ में अर्जेंटीना, बोस्निया और नाइजीरिया के साथ रखा गया है।

इस बीच नाइजीरिया ने स्ट्राइकर आइके ऊचे को 30 सदस्यीय संभावित टीम में जगह नहीं दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें