फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुवेंटस के फुटबॉलर पाउलो कोरोना से जंग जीते, ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 08 May 2020 08:33 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Paulo Dybala
विज्ञापन
जुवेंटस के स्टार खिलाड़ी पाउलो डाइबाला ने खुलासा किया है कि छह हफ्ते पहले कोरोना से संक्रमित होने के बाद इस वायरस से उबर गए हैं। वहीं सिरी ए की एक अन्य टीम टोरिनो का एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है। अर्जेंटीना के 26 वर्षीय फुटबॉलर डाइबाला ने ट्वीट किया, ‘कई लोगों ने पिछले कुछ हफ्तों में इस बारे में बात की लेकिन अंतत: मैं पुष्टि कर सकता हूं कि मैं उबर गया हूं। आपके समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद। मैं उन सभी लोगों के साथ हूं जो अब भी इससे पीड़ित हैं।’ जुवेंटस के शहर के प्रतिद्वंद्वी टोरिनो के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के परीक्षण के दौरान उनका एक खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। सिरी ए टीमें इस हफ्ते व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें