फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेसलीगा को मिली हरी झंडी, फुटबॉल की बहाली करने वाली पहली बड़ी यूरोपीय लीग होगी

Thu, 07 May 2020 06:42 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बुंडेसलीगा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जर्मन सरकार ने दर्शकों के बिना बुंदेसलीगा को बुधवार को हरी झंडी दे दी। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और बाकी राज्यों के प्रमुखों ने टेलिकॉन्फ्रेंस से इसी माह से मैच बहाल करने को मंजूरी दे दी। अब यह आयोजकों को तय करना है कि उसे यह लीग 15 से शुरू करनी है या 21 मई से। बुंदेसलीगा फुटबॉल की बहाली करने वाली पहली बड़ी यूरोपीय लीग होगी।

विज्ञापन


कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के चलते मार्च से यहां फुटबॉल बंद है। राजनीतिज्ञों का मानना था कि 36 क्लबों को हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए पहले और दूसरे डिविजन के मैच बहाल करने चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लीग की 36 टीमों में से एक दर्जन से अधिक दिवालिया होने की कगार पर है। क्लब अगर इस साल का सत्र पूरा करते हैं तो टीवी अनुबंधों से करीब 2459 करोड़ रुपये (30 करोड़ यूरो) मिलेंगे।

ये बरते जाएंगे एहतियात 
अधिकतम 322 लोग ही मैदान में रह सकेंगे।

ईपीएल शुरू होने से बढ़ेगा मनोबल
ब्रिटेन के विदेश सचिव डोमिनिक राब ने कहा कि कोरोना संकट के बीच इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) शुरू करने से देश का मनोबल बढ़ेगा। वे हमें काम पर वापसी करते हुए देखना चाहते हैं और बच्चे भी सुरक्षित स्कूल जा सकेंगे। प्रीमियर लीग के क्लब प्रमुखों ने जून में वापसी का लक्ष्य बनाया है। 13 मार्च के बाद से इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल लीग निलंबित है और खिताब का फैसला होने से पहले अब भी 92 मैच बाकी हैं। इसके अलावा इन्हीं के जरिये रेलीगेशन और चैंपियंस लीग क्वालिफिकेशन भी तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें