फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो के चलते जुवेंटस ने चीन में लोकप्रियता में रियल मैड्रिड को पछाड़ा

Wed, 06 Feb 2019 06:09 AM IST
Gaurav Pandey स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : याहू
विज्ञापन

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रियल मैड्रिड को छोड़कर जुवेंटस से जुड़ने के बाद चीन में इस फुटबॉल क्लब की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है। रोनाल्डो ने सिरी ए के 22 मैचों में 17 गोल दागकर जुवेंटस को खिताब बरकरार रखने की ओर बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


पिछले साल 11 करोड़ यूरो के अनुबंध पर जुवेंटस से जुड़े रोनाल्डो के प्रशंसकों की चीन में कमीं नहीं है। उनके जुवेंटस से जुड़ने के बाद ट्विटर जैसे वेइबो, सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप वीचैट, वीडियो एप टिकटोक पर क्लब के 308000 फालोअर्स बढ़ गए हैं। क्लब ने बताया कि जुलाई से दिसंबर के बीच उसके फालोअर 70 प्रतिशत बढे़। दूसरी ओर रियल मैड्रिड के 8000 फालोअर कम हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें