विश्वकप में चमके जोआओ नेवेस
डीआर कांगो के खिलाफ मुकाबले में पुर्तगाल की ओर से सबसे चमकदार प्रदर्शन जोआओ नेवेस का रहा। 21 वर्षीय मिडफील्डर ने मैच के छठे मिनट में शानदार हेडर लगाकर टीम को बढ़त दिलाई। पेड्रो नेटो के सटीक क्रॉस पर नेवेस ने गेंद को दूर कोने में पहुंचाकर अपना चौथा अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। इस गोल के साथ वह फीफा विश्वकप इतिहास में गोल करने वाले पुर्तगाल के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनसे आगे केवल क्रिस्टियानो रोनाल्डो और गोंकालो रामोस हैं। रोनाल्डो ने 2006 विश्वकप में 21 वर्ष और 132 दिन की उम्र में गोल किया था, जबकि रामोस ने 2022 विश्वकप में 21 वर्ष और 169 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।