फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मडगांव: 13 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला, रिकॉर्ड तीसरी बार ISL फाइनल की मेजबानी करेगा JNL स्टेडियम

Wed, 17 Feb 2021 08:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मडगांव
विज्ञापन
आईएसएल - फोटो : social media
विज्ञापन

फार्तोडा (मडगांव) का जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम रिकॉर्ड तीसरी बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल की मेजबानी करेगा। खिताबी मुकाबला 13 मार्च को होगा। लीग के आयोजकों ने बुधवार को यह घोषणा की।

विज्ञापन


पहले चरण के सेमीफाइनल दो स्थलों - बेम्बोलिम में जीएमसी स्टेडियम और जेएलएन स्टेडियम - में पांच और छह मार्च को आयोजित किये जायेंग। रिटर्न चरण इसी स्थल पर आठ और नौ मार्च को होगा। लीग चरण 28 फरवरी को समाप्त होगा।

अंतिम मैच एटीके मोहन बागान (36 अंक) और मुंबई सिटी एफसी (34 अंक) के बीच होगा। दोनों टीमें पहले ही प्ले आफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। लीग चरण के बाद तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को लीग शील्ड विनर्स से नवाजा जाएगा जिससे उसे प्रतिष्ठित एएफसी चैम्पियंस लीग के अगले सत्र के ग्रुप चरण में सीधे प्रवेश मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें