फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग्स कप के लिए कोच स्टीमेच ने जारी किए 37 संभावित, जेजे को नहीं मिली जगह

Thu, 16 May 2019 10:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेजे ललपेखलुआ
विज्ञापन

चोटिल स्ट्राइकर जेजे लालपेखलुआ समेत पांच खिलाड़ियों को थाईलैंड में पांच से छह जून तक होने वाले किंग्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए संभावितों में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन


भारत के नए मुख्य कोच इगोर स्टीमेच ने बृहस्पतिवार को अभ्यास शिविर के लिए 37 संभावित घोषित किए। खिलाड़ियों का शिविर 20 मई से दिल्ली में लगेगा।

जेजे को घुटने में चोट लगी है जिसका ऑपरेशन होगा। जेजे के अलावा हालीचरण नरजारी को घुटने में, मंदार राव देसाई को हैमस्ट्रिंग, आशिक कुरुनियन और नरेंदर गेहलोत को घुटने में चोट लगी है।

टीम के नए कोच स्टीमेच के हवाले से एआईएफएफ ने बयान में कहा, ‘मैं एएफसी एशियाई कप में भारत के लिए खेलने वाली टीम का सम्मान करता हूं। मैंने आई लीग और आईएसएल मैच देखकर बाकी खिलाड़ियों का चयन किया है और उन्हें शिविर में बुलाया है।’
विज्ञापन


किंग्स कप के बाद जुलाई में इंटरकांटिनेंटल कप खेला जाएगा। किंग्स कप फीफा से मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ए टूर्नामेंट है जिसे 1968 के बाद से थाईलैंड एफए आयोजित कर रहा है।

भारत इससे पहले 1977 में इसमें खेला था। थाईलैंड के अलावा वियतनाम भी इसमें भाग लेगा।
 

विज्ञापन

संभावित खिलाड़ी

भारतीय फुटबॉल टीम
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, विशाल कैथ, अमरिंदर सिंह, कमलजीत सिंह।
डिफेंडर: प्रीतम कोताल, निशु कुमार, राहुल भेके, सलाम रंजन सिंह, संदेश झिंगन, आदिल खान, अनवर अली, शुभाशीष बोस, नारायण दास।
मिडफील्डर : उदांता सिंह, जैकीचंद सिंह, ब्रेंडन फर्नांडिस, अनिरूद्ध थापा, रेनियर फर्नांडिस, बिक्रमजीत सिंह, धनपाल गणेश, प्रणय हलधर, रोलिन बोर्गेस, जर्मनप्रीत सिंह, विनित राय, सहल अब्दुल, अमरजीत सिंह, रीडीम तलांग, लालरिंजुआला छांगटे, नंदा कुमार, कोमल थताल, माइकल सूसइराज।
फॉरवर्ड : बलवंत सिंह, सुनील छेत्री, जाबी जस्टिन, सुमीत पास्सी, फारूख चौधरी, मनवीर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें