भारतीय फुटबॉल टीम को उसका नया कोच मिल चुका है। क्रोएशिया की विश्व कप टीम के सदस्य और पूर्व मैनेजर इगोर स्टिमाक अब यह नई जिम्मेदारी संभालेंगे। एआईएफएफ ने उनके साथ दो साल का अनुबंध किया। वे स्टीफेन कॉन्सटेन्टाइन की जगह लेंगे। तकनीकी समिति ने चंद दिन पहले ही इस शीर्ष पद के लिए उनके नाम की सिफारिश की थी।
विश्व कप 1998 में तीसरे स्थान पर रही क्रोएशियाई टीम के सदस्य 51 वर्षीय स्टिमाक का तकनीकी समिति ने चयन किया था, जिसने 9 मई को चार उम्मीद्वारों के साक्षात्कार लिए थे। स्टिमाक एकमात्र उम्मीद्वार थे जो साक्षात्कार के लिए स्वयं उपस्थित हुए।