फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान और ग्रीस के बीच मैच ड्रॉ

Fri, 20 Jun 2014 10:08 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप फुटबॉल में जापान और ग्रीस के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। दोनों टीमों ने खूब कोशिशें कीं लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन


अंत में मैच 0-0 स्कोर के साथ ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच के दौरान जापान ने 23 फाउल किए और ग्रीस ने 18।

मैच के 38वें मिनट पर रेफरी ने ग्रीस के खिलाड़ी कॉस्टस कतसौरनिस को रेड कार्ड के साथ बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इससे पहले जापान को आइवरी कोस्ट ने 2-1 से हरा दिया था और ग्रीस को भी कोलंबिया ने 3-0 से शिकस्त दी थी।

तो ऐसे में दोनों ही टीम जीत के लिए बेकरार थीं क्योंकि हार वर्ल्ड कप से बाहर कर सकती थी। अब ड्रॉ के बाद दोनों की टीम मुकाबले में बनी हुई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें