फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह बाद शुरू होगी जापान की जे-लीग, शनिवार से बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में होंगे मैच

Fri, 03 Jul 2020 08:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जे लीग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

जापान की फुटबॉल लीग कोरोना वायरस महामारी के कारण चार महीने के विलंब के बाद इस हफ्ते के अंत में बहाल होगी। शनिवार को लीग बहाल होगी और गुरूवार को टोक्यो में कोरोना वायरस संक्रमण के 107 मामले सामने आए। दो महीनों में एक दिन में सबसे बड़ी संख्या में मामले इसी दिन दर्ज हुए और यह थोड़ी चिंता की बात है क्योंकि जापान ने वायरस पर नियंत्रण बनाया हुआ था।

विज्ञापन


जे-लीग भी दुनिया भर में शुरू हुए खेलों की तरह महामारी के कारण दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें अहम मुकाबला गत चैंपियन योकोहामा और उरावा रेड्स के बीच होगा। शनिवार को सभी 18 टीमें खेल शुरू करेंगी। सत्र फरवरी में रोक दिया गया था और तब तक केवल एक ही दौर के मैच खेले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें