आइवरी कोस्ट फुटबॉल संघ ने कहा कि उसने नए अध्यक्ष को चुनने के लिए होने वाले चुनाव अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिए हैं। उसने चुनावी प्रक्रिया में ‘गंभीर खामियों’ का हवाला देते हुए यह फैसला किया। यह चुनाव पांच सितंबर को कराया जाना था। संघ 29 अगस्त को आम सभा की बैठक करेगा।
चेल्सी के पूर्व स्ट्राइकर डिडियर ड्रोग्बा संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक उम्मीदार हैं। लेकिन शुरू में उन्होंने यह चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उनकी उम्मीदवारी को पश्चिम अफ्रीकी देश के खिलाड़ी संघ ने समर्थन नहीं दिया था।
हालांकि ड्रोग्बा को आइवरी कोस्ट में कई क्लबों से समर्थन मिला है। आइवरी कोस्ट के पूर्व कप्तान ड्रोग्बा ने जब महासंघ की इमारत में महीने के शुरू में चुनाव के लिए अपने दस्तावेज जमा किए थे तो काफी लोग इकट्ठे हो गए थे।