फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसोवो की टीम ने कोरोना के चलते चैंपियंस लीग का मैच गंवाया

Thu, 13 Aug 2020 02:33 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोसोवो के एक फुटबॉल क्लब को चैंपियंस लीग क्वालीफायर में अपना मैच गंवाना पड़ा, क्योंकि उसके खिलाड़ी कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए। यूएफा को महामारी के दौरान पहली बार इस तरह का फैसला करना पड़ा। यूएफा ने बुधवार को कहा कि केएफ को 2020-21 टूर्नामेंट में शुरूआती दौर के मैच को गंवाना पड़ेगा और उसने इसे नार्दर्न आयरलैंड के चैंपियन लिनफील्ड को 3-0 की जीत के तौर पर सौंप दिया।

विज्ञापन


टीमें मंगलवार को खाली स्टेडियम में यह मैच नहीं खेल पाईं, जिन्हें यूएफा मुख्यालय के करीब होना था क्योंकि द्रिता टीम को स्थानीय अधिकारियों ने पृथकवास में रखा गया। पिछले गुरुवार से स्विट्जरलैंड में दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और वह अन्य खिलाड़ियों के साथ ही थे।

मैच सुरक्षित रूप से खेलने के लिए यूएफा के अपडेट किए गए चैंपियंस लीग नियमों और प्रोटोकॉल के अनुसार अगर टीमें क्वालीफाइंग मुकाबले की शर्तें पूरी नहीं कर पाईं तो टीमों को जिम्मेदार ठहराया जएगा। यूएफा की अपील समिति के चेयरमैन पेड्रो टॉमस ने यह फैसला किया। लिनफील्ड अब मंगलवार को पोलैंड में एक चरण के मुकाबले में लेगिया वार्सा से भिड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें