फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से इटली में 4825 मौतें, फिर भी यह फुटबॉल क्लब शुरू करेगा अभ्यास

Sun, 22 Mar 2020 01:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Football - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर सबसे अधिक इटली पर ही टूटा है। इस घातक वायरस के चलते शनिवार को कोरोना वायरस से 793 लोगों की मौत हो गई जो एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है। इससे देश में इस घातक विषाणु से मृतकों की कुल संख्या 4825 हो गई है जो पूरी दुनिया में इस बीमारी से हुई मौत का 38.3 फीसदी है।

विज्ञापन


पूरे देश में अभी भी लॉकलाउन की स्थिति है, लेकिन इटली के एक फुटबॉल क्लब नापोली ने अब सरकारी आदेश को दरकिनार करने की ठान ली है। नापोली ने 25 मार्च से अपना प्रैक्टिस सेशन शुरू करने का फैसला किया है।

इस समय दुनिया भर में फैली घातक बीमारी के कारण दुनिया भर की खेल प्रतियोगिताओं पर ब्रेक लग गया है। इटली सरकार ने तीन अप्रैल तक सभी जरूरी गतिविधियों पर भी कड़ी रोक लगा रखी है। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंते ने इस दूसरे विश्व युद्ध के बाद देश पर सबसे मुश्किल संकट करार दिया है। क्लब ने एक बयान में कहा कि एसएससी नापोली यह एलान करता है कि टीम 25 मार्च से टेक्निकल सेंटर पर सुबह के सत्र से अपनी ट्रेनिंग शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें