इटली ने बोस्निया-हर्जेगोविना को 2-0 से हराकर ग्रुप एक में शीर्ष पर रहते हुए नेशंस लीग फाइनल्स फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इटली की ओर से आंद्रिया बेलोटी (22वें मिनट) और डोमेनिको बेरार्डी (68वें मिनट) ने एक-एक गोल दागा। हार के साथ बोस्निया की टीम शीर्ष टीयर की लीग से निचली लीग में खिसक गई। रोमेलू लुकाकु (57वें, 69वें मिनट) के दो गोल से दुनिया की नंबर एक टीम बेल्जियम ने डेनमार्क को 4-2 से मात देकर अंतिम चार में जगह बनाई। नॉकनाउट में पहुंचने वाली अन्य दो टीमें स्पेन और फ्रांस हैं। नीदरलैंड ने पोलैंड को 2-1 से पराजित किया पर वह आगे बढ़ने में असफल रही।