फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल: फाइनल में दर्शकों को मिलेगी प्रवेश की अनुमति, 20 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला

Thu, 24 Feb 2022 10:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाइनल मडगांव के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पिछले साल नवंबर में शुरू हुई इस फुटबॉल लीग का समापन भी होगा।
विज्ञापन
इंडियन सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2021-22 सत्र का 20 मार्च को गोवा में जब फाइनल खेला जाएगा तो पिछले दो साल में पहली बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में दर्शकों की उपस्थिति देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


फाइनल मडगांव के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पिछले साल नवंबर में शुरू हुई इस फुटबॉल लीग का समापन भी होगा। राज्य सरकार के 23 जनवरी को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी जाएगी। 

इसका मतलब है कि फाइनल में लगभग 9,500 दर्शक ही उपस्थित रहेंगे। आईएसएल के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) इस बारे में स्थानीय अधिकारियों के साथ बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें