फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: ओडिशा एफसी का खिलाड़ी कमलप्रीत सिंह के साथ हुआ करार

Sun, 14 Jun 2020 06:33 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
ओडिशा एफसी
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग की टीम ओडिशा एफसी ने आगामी सत्र के लिए रक्षापंक्ति के खिलाड़ी कमलप्रीत सिंह के साथ करार किया है। कमलप्रीत ने 2017-18 में मिनर्वा पंजाब एफसी को आईलीग का पहला खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


22 साल का यह खिलाड़ी ईस्ट बंगाल के लिए दो सत्र खेल चुका है। उन्होंने आयु वर्ग के फुटबॉल टूर्नामेंट में भारत का नेतृत्व किया है। पंजाब के कमलप्रीत ने कहा, ‘ मैं ओडिशा एफसी का हिस्सा बनकर वास्तव में उत्साहित हूं। उम्मीद है कि उनके साथ शानदार नतीजे मिलेंगे। मैंने सुना है कि क्लब युवाओं को ज्यादा मौका देता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें