फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: बेंगलुरु को 3-1 से हराकर तालिका में शीर्ष पर पहुंची मुंबई सिटी, एंगुलो ने पेनाल्टी पर दागा गोल

Sun, 05 Dec 2021 10:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बामबोलिम

सार

बई सिटी की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गए हैं। टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। बेंगलुरु की यह दूसरी हार है और उसके चार मैचों में चार अंक हैं।
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई सिटी एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में बेंगलुरु एफसी को 3-1 से पराजित किया। इगोर एंगुलो ने नौवें मिनट में पेनाल्टी को गोल में बदलकर मुंबई सिटी का खाता खोला। 
विज्ञापन


क्लीटन सिल्वा ने 20वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी। मोर्तादा फाल ने 54वें मिनट में हेडर से गोल करके मुंबई सिटी को फिर से आगे कर दिया जबकि यगोर कताऊ ने 85वें मिनट में उसकी जीत सुनिश्चित की। 

मुंबई सिटी की चार मैचों में यह तीसरी जीत है जिससे उसके नौ अंक हो गए हैं। टीम तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। बेंगलुरु की यह दूसरी हार है और उसके चार मैचों में चार अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें