फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: एफसी गोवा लगातार दूसरी जीत से शीर्ष पर

Thu, 30 Jan 2020 08:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एफसी गोवा - फोटो : toi
विज्ञापन

जैकीचंद सिंह के दो गोल की मदद से एफसी गोवा ने बुधवार को मेजबान ओडिशा एफसी को 4-2 से हराकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। एफसी गोवा ने 21वें मिनट में विनीत राय के आत्मघाती गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद जैकीचंद ने 24वें और 26वें मिनट में करके गोवा को 3-0 से आगे कर दिया और उसने मध्यांतर तक यह बढ़त बरकरार रखी।

विज्ञापन


ओडिशा ने दूसरे हाफ में मैनुएल ओनवु के दो गोल (59वें और 65वें मिनट) से वापसी की, लेकिन वह बराबरी का गोल नहीं कर पाया। फेरियन कोरोमिनास ने 90वें मिनट में गोवा की तरफ से चौथा गोल करके उसकी जीत सुनिश्चित कर दी। यह इस सत्र में गोवा की नौवीं जीत है। उसके अब 30 अंक हो गए हैं और वह एटीके (27) से आगे शीर्ष पर पहुंच गया है। ओडिशा एफसी सीजन की छठी और लगातार दूसरी हार के बाद 21 अंक लेकर चौथे स्थान पर कायम है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें