इदु बेदिया के गोल की मदद से कोच्ची के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेले इंडियन सुपर लीग के दूसरे मुकाबले में एफसी गोवा ने केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ एफसी गोवा अंक तालिका में चौथे नंबर पर बरकरार है, तो हार के बाद केरला अंक तालिका में 7वें पायदान पर बनी हुई है।
पहले हाफ की शुरुआत से ही एफसी गोवा ने मेजबान टीम केरला के खिलाफ अपना दबदबा बनाकर रखा और 7वें ही मिनट में फैर्रन कोरोमिनस के गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद केरला ब्लास्टर्स ने वापसी करते हुए 29वें मिनट में गोल किया और स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। केरला की तरफ से यह गोल सीके विनीत ने किया। पहले हाफ की समाप्ति पर दोनों टीमों के बीच स्कोर 1-1 ही रहा।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच बराबर का मुकाबला देखने को मिला लेकिन एफसी गोवा ने 77वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल कर बढ़त को 2-1 कर लिया। यह गोल गोवा की तरफ से इदु बेदिया ने किया। दूसरे हाफ की समाप्ति के बाद मैच में अतिरिक्त समय भी दिया गया लेकिन घरेलू टीम केरला ब्लास्टर्स एफसी वापसी नहीं कर पाई और उन्हें यह मुकाबला गवांना पड़ा। एफसी गोवा ने यह मुकाबला 2-1 से जीत लिया।
एफसी गोवा की यह दस मैचों में छठी जीत है और उसके अब 19 अंक हो गए हैं। केरल ब्लास्टर्स अब 12 मैच खेल चुका है और उसे चौथी बार हार का सामना करना पड़ा। उसके अब 14 अंक हैं और वह दस टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर है, जबकि एफसी गोवा चौथे स्थान पर है।

An assuring Edu Bedia header helps @FCGoaOfficial register their 6th win of the campaign, this time over the @KeralaBlasters. #LetsFootball #HeroISL #KERGOA pic.twitter.com/MD2ksYUhDK
— Indian Super League (@IndSuperLeague) January 21, 2018