बंगलुरु एफसी ने हीरो इंडियन सुपर लीग में अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखते हुए ओडिशा एफसी को 1-0 से हरा दिया। सेंटर बैक जुआनन ने 36वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया । बंगलुरु की यह सत्र में तीसरी जीत है और वह अंकतालिका में शीर्ष पर है। ओडिशा छह अंक लेकर छठे स्थान पर है ।