फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2022-23: इंडियन सुपर लीग में लगेगा स्टार फुटबॉलर्स का तड़का, देखें 11 टीमों के विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट

Mon, 03 Oct 2022 10:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल ट्रांसफर विंडो में एक बार फिर आईएसएल टीमों के बीच कुछ शानदार खिलाड़ियों को साइन करने को लेकर कड़ी टक्कर भी देखी गई। मुंबई सिटी एफसी ने ताबीज ग्रेग स्टीवर्ट को अपने साथ जोड़ा। वहीं, इस साल पॉल पोग्बा के भाई फ्लोरेंटीन पोग्बा भी खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
आईएसएल 2021 की चैंपियन हैदराबाद एफसी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2022-23 सीजन के करीब आने के साथ ही क्लबों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों की लिस्ट पर मुहर लगा दी है। आईएसएल में विदेशी खिलाड़ियों का काफी प्रभाव रहा है। कई विदेशी फुटबॉलर्स ने अपने प्रदर्शन से अकेले दम पर टीम को जीत दिलाई है। ऐसे में इस लीग में क्लब बेहतर से बेहतर विदेशी स्टार प्लेयर्स को साइन करने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन


आईएसएल ट्रॉफी

इस साल ट्रांसफर विंडो में एक बार फिर आईएसएल टीमों के बीच कुछ शानदार खिलाड़ियों को साइन करने को लेकर कड़ी टक्कर भी देखी गई। मुंबई सिटी एफसी ने ताबीज ग्रेग स्टीवर्ट को अपने साथ जोड़ा। ग्रेग पिछले सीजन में जमशेदपुर एफसी को आईएसएल शील्ड दिलाया था। वहीं, एटीके मोहन बागान में लंबा समय बिताने के बाद स्टार फुटबॉलर रॉय कृष्णा ने बेंगलुरू एफसी से जुड़ने का फैसला लिया। 


फ्लोरेंटीन पोग्बा और पॉल पोग्बा

ईस्ट बंगाल ने अपने नए निवेशकों के तहत ब्लूज से क्लेटन सिल्वा को शामिल किया। इसके अलावा ईस्ट बंगाल ने एफसी गोवा से इवान गोंजालेज को साइन कर तहलका मचा दिया। इसके अलावा एटीके मोहन बागान ने फ्लोरेंटिन पोग्बा को साइन कर अपनी टीम को काफी मजबूत किया है। फ्लोरेंटीन पोग्बा इटैलियन फुटबॉल क्लब से खेलने वाले फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर पॉल पोग्बा के भाई हैं। वहीं, द मेरिनर्स ने कार्ल मैकहुग, ह्यूगो बौमस और जोनी कौको की सेवाओं को बरकरार रखा।

At First I Declined Offer to Join ISL: League's Highest Scorer Bartholomew  Ogbeche
बार्थोलोम्यू ओगबेचे

पिछले सीजन की चैंपियन हैदराबाद एफसी पिछले सीजन के टॉप स्कोरर बार्थोलोम्यू ओगबेचे को क्लब में रखने में सफल रही। बार्थोलोम्यू को अपनी टीम में शामिल करने की कई टीमों ने कोशिश की थी, लेकिन हैदराबाद ने ऐसा नहीं होने दिया। इन विदेशी स्टार्स के बीच इस बार का आईएसएल संस्करण दिलचस्प रहने वाला है। लीग की शुरुआत सात अक्तूबर को होने जा रही है। इससे पहले हम आपको सभी 11 टीमों में शामिल विदेशी फुटबॉलर्स की पूरी लिस्ट बता रहे हैं...

एटीके मोहन बागान


(फाइल फोटो)

फ्लोरेंटिन पोग्बा (सेंटर-बैक), ब्रेंडन हैमिल (सेंटर-बैक), कार्ल मैकहुग (डिफेंसिव मिडफील्डर), जोनी कौको (मिडफील्डर), ह्यूगो बौमस (अटैकिंग मिडफील्डर), दिमित्री पेट्राटोस (सेंटर-फॉरवर्ड)।

बेंगलुरु एफसी


(फाइल फोटो)

एलन कोस्टा (सेंटर-बैक), अलेक्जेंडर जोवानोविक (सेंटर-बैक), ब्रूनो रामिरेस (सेंट्रल मिडफील्डर), जावी हर्नांडेज़ (अटैकिंग मिडफील्डर), प्रिंस इबारा (सेंटर-फॉरवर्ड), रॉय कृष्णा (सेंटर-फॉरवर्ड)।

चेन्नईयिन एफसी

Chennaiyin FC: ISL 2021-22 fixtures, squad, strengths, weaknesses and star  players | Goal.com India
(फाइल फोटो)

फालौ डायग्ने (सेंटर-बैक), वफा हखमनेशी (सेंटर-बैक), जूलियस डुकर (डिफेंसिव मिडफील्डर), नासिर एल खयाती (अटैकिंग मिडफील्डर), क्वामे करिकरी (सेंटर-फॉरवर्ड), पेटार स्लिस्कोविक (सेंटर-फॉरवर्ड)।

ईस्ट बंगाल

ISL 2020-21: Derby frenzy over, real test ahead for East Bengal now |  Goal.com India
(फाइल फोटो)

चारलाम्बोस क्यारीकू (राइट-बैक), इवान गोंजालेज (सेंटर-बैक), एलेक्स लीमा (डिफेंसिव मिडफील्डर), जॉर्डन ओ'डोहर्टी (सेंट्रल मिडफील्डर), एलियांड्रो (सेंटर-फॉरवर्ड), एलीटन सिल्वा (सेंटर-फॉरवर्ड)।

एफसी गोवा


(फाइल फोटो)

मार्क वैलिएंटे (सेंटर-बैक), फारेस अर्नौट (सेंटर-बैक), एडु बेदिया (डिफेंसिव मिडफील्डर), इकर ग्वारोट्सेना (लेफ्ट विंगर), नोआ सदाओई (लेफ्ट विंगर), अल्वारो वाजक्वेज (सेंटर-फॉरवर्ड)।

हैदराबाद एफसी


(फाइल फोटो)

ओडेई ओनाइंडिया (सेंटर-बैक), बोरजा हेरेरा (राइट-बैक), जोआओ विक्टर (डिफेंसिव मिडफील्डर), जोएल चियानिस (राइट विंगर), जावी सिवेरियो (सेंटर फॉरवर्ड), बार्थोलोम्यू ओगबेचे (सेंटर-फॉरवर्ड)।

जमशेदपुर एफसी


(फाइल फोटो)

एली सबिया (सेंटर-बैक), पीटर हार्टले (सेंटर-बैक), वेलिंगटन प्रियोरी (सेंट्रल मिडफील्डर), जे इमैनुएल-थॉमस (सेंटर-फॉरवर्ड), डेनियल चीमा चुकु (सेंटर-फॉरवर्ड), हैरी सॉयर (सेंटर-फॉरवर्ड)।

केरल ब्लास्टर्स


(फाइल फोटो)

मार्को लेस्कोविक (सेंटर-बैक), विक्टर मोंगिल (सेंटर-बैक), एड्रियन लूना (अटैकिंग मिडफील्डर), इवान कलियुजनी (सेंट्रल मिडफील्डर), एपोस्टोलोस गियानौ (सेंटर फॉरवर्ड), दिमित्रियोस डायमांटाकोस (सेंटर-फॉरवर्ड)।

मुंबई सिटी एफसी


(फाइल फोटो)

मोर्टाडा फॉल (सेंटर-बैक), रोस्टिन ग्रिफिथ्स (सेंटर-बैक), अहमद जाहौह (डिफेंसिव मिडफील्डर), अल्बर्टो नोगुएरा (अटैकिंग मिडफील्डर), जॉर्ज परेरा डियाज (सेंटर-फॉरवर्ड), ग्रेग स्टीवर्ट (सेंटर-फॉरवर्ड)।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी


(फाइल फोटो)

माइकल जैकबसन (सेंटर-बैक), एरोन इवांस (सेंटर-बैक), जॉन गजटानागा (सेंट्रल मिडफील्डर), रोमेन फिलिपोटॉक्स (राइट मिडफील्डर), स्ली (सेंटर-फॉरवर्ड), मैट डर्बीशायर (सेंटर-फॉरवर्ड)।
विज्ञापन

ओडिशा एफसी


(फाइल फोटो)

कार्लोस डेलगाडो (सेंटर-बैक), ओसामा मलिक (डिफेंसिव मिडफील्डर), शाऊल क्रेस्पो (सेंट्रल मिडफील्ड), विक्टर रोड्रिग्ज (लेफ्ट विंगर), डिएगो मौरिसियो (सेंटे-फॉरवर्ड), पेड्रो मार्टिन (सेंटर-फॉरवर्ड)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें