फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएल 2021: मुंबई सिटी एफसी ने पहली बार जीता खिताब, फाइनल में एटीके मोहन बागान को हराया

Sat, 13 Mar 2021 09:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुंबई सिटी एफसी ने पहली बार जीता ISL का खिताब - फोटो : @MumbaiCityFC
विज्ञापन

मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल 2021) का खिताब अपने नाम किया। मुंबई सिटी ने खिताबी मुकाबले में एटीके मोहन बागान को 2-1 से हरा दिया। एटीके मोहन बागान का विलय के बाद यह पहला जबकि कुल चौथा फाइनल मैच था। परंतु एटीके मोहन बागान इस चौथे खिताब को जीतने से चूक गई। अगर मैच की बात करें तो 18वें मिनट में विलियम्स ने शानदार गोल दागकर एटीके मोहन बागान को 1-0 की बढ़त दिलाई थी।

विज्ञापन


वहीं, 29वें मिनट में टीरी के ऑनगोल की वजह से मुंबई सिटी एफसी ने मैच में 1-1 की बराबरी की। इसके बाद काफी समय तक दोनों टीमें बढ़त बनाने की फिराक में जुटी रहीं, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। हालांकि आखिरी क्षण में मुंबई सिटी की तरफ से बिपिन ने (90वें मिनट में) शानदार गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस हार के साथ एटीके मोहन बागान का लगातार दूसरी बार आईएसएल खिताब जीतने का सपना टूट गया।
 
 
 

विज्ञापन

कब कौन बना चैंपियन

एटीके बनाम मुंबई सिटी एफसी - फोटो : social media
  • 2014: एटीके
  • 2015: चेन्नईयन एफसी
  • 2016: एटीके
  • 2017-18: चेन्नईयन एफसी
  • 2018-19: बंगलूरू एफसी
  • 2019-20: एटीके
  • 2020-21: मुंबई सिटी एफसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें