फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेसी के डबल से केरल ने जमशेदपुर को ड्रॉ पर रोका, मैच 2-2 की बराबरी पर खत्म

Fri, 13 Dec 2019 10:38 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : social Media
विज्ञापन

मेसी बाउली के दो गोल की मदद से मेजबान केरल ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सत्र में शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। मेसी ने ये दोनों गोल तब किये जब उनकी टीम 0-2 से पिछड़ रही थी।

विज्ञापन


केरल के लिए मेसी ने 75वें और 87वें मिनट में गोल किए। जमशेदपुर के लिए पिटी ने 38वें मिनट में पेनल्टी पर और सीके विनीत ने 71वें मिनट में गोल दागे।जमशेदपुर को आठ मैचों में चौथी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम के अब 13 अंक हो गए हैं और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, केरल को भी आठ मैचों में चौथी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और वह सात अंकों के साथ सातवें पायदान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें