फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL 2017-18: एफसी गोवा और दिल्ली डाइनोमज के बीच का मुकाबला रहा 1-1 से ड्रॉ 

Wed, 21 Feb 2018 11:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आईएसएल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में बुधवार को गोवा के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में एफसी गोवा और दिल्ली डाइनोमज के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा। इस ड्रॉ मैच के साथ गोवा अंक तालिका में छठे नम्बर पर बरकरार है, जबकि दिल्ली इस ड्रॉ के बाद अभी भी अंक तालिका में 9वें पायदान पर बनी हुई है।

विज्ञापन


गोवा और दिल्ली के बीच यह मुकाबला काफी कड़ा रहा। पहले हाफ में दोनों टीमों में से किसी भी टीम ने गोल नहीं किया। गोवा के लिए मैच का पहला गोल 53वें मिनट में हुगो बौमुस ने किया। उसके बाद मैच के अंतिम पलों में मेहमान दिल्ली ने वापसी करते हुए गोवा के ऊपर दबाव बनाना शुरू किया और 81वें मिनट में कालू उचे की मदद से अपना पहला गोल किया और 1-1 से मैच बराबर कर लिया। अंत में समय खत्म होने पर यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें