फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरिश कपः आज से ब्रिटेन के फुटबॉल स्टेडियमों में होगी दर्शकों की एंट्री

Fri, 31 Jul 2020 08:09 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जे लीग - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोविड-19 महामारी के कारण चार महीने पहले लागू लॉकडाउन के बाद फुटबॉल के प्रशंसकों को शुक्रवार को पहली बार स्टेडियम आने का मौका मिलेगा। यहां के विंडसर पार्क में बल्लीमेना यूनाइटेड और ग्लेंटोरन के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले आयरिश कप के फाइनल में 500 दर्शकों को आने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


स्टेडियम की क्षमता हालांकि 18,500 दर्शकों की हैं। आयरिश एफए के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक नीलसन ने एपी से कहा, 'हम खेलों में दर्शकों को वापस लाने की शुरुआत कर रहे है। स्थल संचालक के रूप में यह सुनिश्चित करना हमारे ऊपर है कि सब कुछ सुरक्षित तरीके से किया जाए। हमें लगता हैं कि इसकी शुरुआत करने के लिए यह एक अच्छी संख्या है।'

ब्रिटिश सरकार की योजना अक्टूबर से दर्शकों की मौजूदगी में फुटबॉल और दूसरे खेलों के आयोजन को मंजूरी देना है। पिछले सप्ताह स्थानीय क्रिकेट और घुडदौड़ में सीमित संख्या में दर्शकों को आने की अनुमति मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें