फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: फीफा विश्व कप के लिए अमेरिका जा सकेगी ईरान की फुटबॉल टीम, खिलाड़ियों को मिला वीजा

Sat, 06 Jun 2026 11:16 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के कारण ईरान फुटबॉल टीम के फीफा विश्व कप में खेलने पर संशय नजर आ रहा था। लेकिन अब टीम को इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए अमेरिका का वीजा मिल गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप को फीफा विश्व कप ट्रॉफी दिखाते इंफेंटिनो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के दो अधिकारियों ने बताया कि ईरान की विश्व कप फुटबॉल टीम के सदस्यों को अमेरिका का वीजा मिल गया है। इससे वे इस महीने लॉस एंजिलिस के पास होने वाले अपने शुरुआती दो मैच से पूर्व मैक्सिको के तिजुआना में बने अपने ट्रेनिंग बेस से अमेरिका आ सकेंगे। इस्राइल और अमेरिका के साथ ईरान के युद्ध के कारण विश्व कप में टीम की भागीदारी को लेकर मुश्किलें पैदा हो गई थीं। वीजा प्रक्रिया में दिक्कतों की वजह से ईरान को अपना ट्रेनिंग बेस एरिजोना के टक्सन से हटाकर कैलिफोर्निया की सीमा से लगे मैक्सिको के तिजुआना में ले जाना पड़ा था।
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों के वीजा मंजूर
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान की टीम के सभी खिलाड़ियों के वीजा मंजूर हो गए हैं और उन्हें वीजा मिलने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों, कोच, ट्रेनर और कुछ सहयोगी स्टाफ के लिए वीजा जारी कर दिए गए हैं। दूसरा अधिकारी यह नहीं बता सका कि क्या ईरान के किसी आवेदक का वीजा अस्वीकार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि ईरान की टीम को यात्रा के लिए पासपोर्ट शनिवार तक मिल सकते हैं। तिजुआना के लिए रवाना होने से पहले टीम तुर्किये के अंताल्या में ट्रेनिंग शिविर में विश्व कप की तैयारी कर रही थी। टीम ने बताया कि उसे अंकारा में मैक्सिको के दूतावास से पहले ही वीजा मिल चुका है।

तुर्किये में अमेरिकी राजदूत टॉम बैराक ने ईरानी टीम को वीजा की प्रक्रिया शुरू करने के लिए अंकारा में अमेरिकी दूतावास की तारीफ की। बैराक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, खेल सीमाओं से परे होते हैं और हम दुनिया भर से आने वाले खिलाड़ियों और प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन

ईरान का कार्यक्रम
ईरान अपने शुरुआती दो मैच कैलिफोर्निया के इंगलवुड में खेलेगा। पहला मैच 15 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरा छह दिन बाद बेल्जियम के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम सिएटल जाएगी जहां 26 जून को उसका मुकबला मिस्र से होगा। अगर दोनों टीम अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहती हैं तो ईरान और अमेरिका का मुकाबला तीन जुलाई को टेक्सास के अर्लिंग्टन में राउंड ऑफ 32 में हो सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मार्च में ईरान को टूर्नामेंट में भाग लेने से हतोत्साहित किया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यह उचित नहीं लगता और खिलाड़ियों की जान और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इसके एक दिन बाद ईरान की राष्ट्रीय टीम ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि कोई भी उन्हें खेलने से नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें