हीरो इंटरकांटिनेंटल कप का दूसरा सत्र अहमदाबाद में सात से 18 जुलाई तक खेला जाएगा।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसमें भारत, सीरिया, ताजिकिस्तान और उत्तर कोरिया भाग लेंगे।
सभी टीमें राउंड राबिन प्रारूप में एक दूसरे के खिलाफ खेलेेंगी और शीर्ष दो टीमें फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
भारत पिछला चैंपियन है जिसने पिछले साल जून में मुंबई में केन्या को हराकर खिताब जीता था।