इटली के 2006 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे डेनियल डे रॉसी इस सत्र के बाद रोमा को अलविदा कह देंगे।
पर्मा के खिलाफ 26 मई को होने वाला मुकाबला कप्तान रॉसी का रोमा के लिए आखिरी मैच होगा।
करीब उन्नीस साल पहले वर्ष 2000 में रोमा का दामन थामने वाले 35 वर्षीय रॉसी ने क्लब के लिए 615 मैच खेले और 63 गोल किए।