इधर इंटर मिलान सिरी ए फुटबाल लीग की नई टीम पेसकारा को 2-0 से हराकर दो
स्थान के फायदे के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इंटर
मिलान ने साथ ही शीर्ष पर चल रहे यूवेंटस और अपने बीच के अंतर को भी छह अंक
का कर दिया है।
यूवेंटस के पास हालांकि आगे बढ़ने का मौका होगा क्योंकि उसे पार्मा से
भिड़ना है, जिसे उन्होंने अपने घरेलू मैदान पर सत्र के पहले मैच में 2-0 से
हराया था। यूवेंटस से पांच अंक पीछे लाजियो दूसरे स्थान पर है।